Tuesday, June 9, 2026
34.5 C
Bhopal

शादी का कहकर दो साल तक बनाए शारीरिक संबंध

इंदौर में कंपनी मालिक के बेटे ने युवती से शादी का बोलकर दो साल तक शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने उस पर आरोप लगाया कि जब आरोपी से शादी करने का पूछा तो उसने एन्जॉय करने की बात कहकर सबकुछ भुलाने की बात कही।

मामला में शनिवार को छत्रीपुरा पुलिस ने आरोपी प्रियांशु बडोद पर रेप केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता (25) 2022 से आरोपी के पिता की कंपनी में जॉब करती थी। अक्सर ऑफिस आने वाले मालिक के बेटे प्रियांशु से उसकी पहचान हो गई, उन दोनों की मोबाइल पर बात होने लगी।

एक दिन प्रियांशु ने युवती को पसंद करने की बात कही। इसके बाद दोनों घूमने फिरने जाने लगे।

शादी का कहकर बनाए संबंध

प्रियांशु ने युवती से शादी करने की बात कहकर उसकी कुंडली मांगी और चुपचाप पंडित को दिखाई। साल जनवरी 2023 में आरोपी प्रियांशु पीड़िता के घर आया, वहां से उसे एअरपोर्ट इलाके की होटल एंजेल में लेकर गया। यहां पर उसकी सबंध बनाने की बात पर पीड़िता ने मना किया तो वह बोला- चिंता मत करो, वादा किया है तो शादी करेंगे। इसके बाद आरोपी ने सबंध बनाए।

उस दिन के बाद आरोपी प्रयांशु ने कई कई बार होटल और अन्य जगह उससे संबंध बनाए। 26 दिसंबर को प्रियांशु आफिस पर आया। यहां भी गलत काम किया।

फिर बोला- एन्जॉय करने सब किया

15 जनवरी 2025 को युवती ने प्रियांशु से शादी की बात की तो उसने इनकार कर दिया। दोनों के बीच में कहासुनी में युवती ने पूछा शादी नहीं करना थी तो संबंध क्यों बनाए। तब उसने कहा कि वह एन्जॉय कर रहा था और उसे छोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता ने आफिस जाना बंद कर दिया। परिवार नू पूछा तो पूरी घटना बताई। जिसके बाद आरोपी प्रियांशु के खिलाफ रेप केस दर्ज कर उसे पुलिस ने हिरासत में लिया।

Hot this week

नरेला में चला बुल्डोजर: अवैध रूप से बनी तीन मंजिला बिल्डिंग जमींदोज

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर...

भोपाल: इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी में बेघर हुए 300 लोग, नगर निगम के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल: शहर की इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी में बीते शुक्रवार...

बरकतउल्लाह विवि का नाम बदलने का विरोध: सर्वधर्म सद्भावना मंच ने इसे बताया स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

​भोपाल। मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच ने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का...

Topics

नरेला में चला बुल्डोजर: अवैध रूप से बनी तीन मंजिला बिल्डिंग जमींदोज

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर...

बरकतउल्लाह विवि का नाम बदलने का विरोध: सर्वधर्म सद्भावना मंच ने इसे बताया स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

​भोपाल। मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच ने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का...

शेयर मार्केट और क्रिप्टो के नाम पर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 17.84 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी...

ईटखेड़ी के रिसॉर्ट्स में पुलिस की दबिश: सुरक्षा मानकों में चूक पर संचालकों को अल्टीमेटम

​भोपाल। राजधानी के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में संचालित रिसॉर्ट्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img