Monday, August 17, 2026
23.1 C
Bhopal

आई स्पेशलिस्ट डॉ अनुराग श्रीवास्तव का निधन

इंदौर के सुप्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग श्रीवास्तव (64) का सोमवार को निधन हो गया। सुबह बैडमिंटन खेलते समय उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई, साथी डॉक्टर्स ने सीआरपी दिया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अचानक हुई उनकी मौत से साथी डॉक्टर्स भी हैरान हैं।

डॉ श्रीवास्तव की पत्नी स्वीडन में हैं। उन्हें सूचना दी गई है। परिवार की सहमति ने एमवाय हॉस्पिटल में नेत्रदान किया जा रहा है।

डॉ अनुराग बैडमिंटन के अच्छे खिलाड़ी थे। रोज की तरह सुबह सयाजी क्लब में गए थे। दो राउण्ड खेले फिर 8 बजे वे कुर्सी पर बैठे और एकदम निढाल हो गए। उनके नजदीकी विक्रम गुप्ते ने बताया कि डॉ श्रीवास्तव को तत्काल सीपीआर दिया गया लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा।

मेदांता हॉस्पिटल ले जाने पर वहां उन्हें मृत बताया। माना जा रहा है कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई।

पत्नी, बड़े बेटे के साथ स्वीडन में

डॉ श्रीवास्तव की पत्नी डायटिशियन है। बड़े बेटे का स्वीडन में स्टार्टअप है। मां उसके साथ वहीं हैं। छोटा बेटा डॉ. प्रांजल में आर्मी में कैप्टन है और इन दिनों भोपाल में है। तीनों को सूचना दे दी गई है।

परिवार की सहमति से नेत्रदान साथी विक्रम गुप्ते ने बताया कि उन्हें हार्ट संबंधी कोई तकलीफ नहीं थी। करीब दो-तीन माह पहले स्पाइन की सर्जरी हुई थी लेकिन पूरी तरह स्वस्थ थे। परिवार की सहमति के बाद एमवाय हॉस्पिटल में उनके नेत्र दान किए जा रहे हैं।

Hot this week

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...

Topics

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img