Thursday, May 14, 2026
30.1 C
Bhopal

बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ती मिली स्कूल बसें

शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर आरटीओ जितेंद्र शर्मा के निर्देशन में मंगलवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहीं स्कूल बसों पर बड़ी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान 6 स्कूली बसें ऐसी पाई गईं, जो बिना फिटनेस और परमिट के संचालित हो रही थीं। इन सभी बसों को जब्त कर आरटीओ कार्यालय में निराकरण के लिए खड़ा किया है।

इसके अलावा 3 अन्य स्कूली वाहन ओवरलोडिंग और बिना बीमा के चलते पकड़े गए। इन पर कुल 16 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। पकड़ी गई बसों में सेंट मोंटफोर्ड स्कूल, जवाहर स्कूल और कुछ अन्य स्कूलों के छात्र बैठे थे।

आरटीओ जितेंद्र शर्मा ने कहा-

बिना फिटनेस और बीमा के चल रही बसें बच्चों की जान के साथ गंभीर खिलवाड़ हैं। ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

प्राथमिकता बच्चों की सुरक्षा आरटीओ जितेंद्र शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि स्कूल वाहनों की नियमित जांच की जाएगी और जो भी वाहन सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरेंगे, उन्हें सीज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को भेजने से पहले यह सुनिश्चित करें कि वाहन पूरी तरह वैध और सुरक्षित है।

Hot this week

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

Topics

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img