Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

3 साल की बच्ची का यौन शोषण

ट्यूशन के दौरान 3 साल की मासूम से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद पुलिस इस मामले की एसआईटी से जांच कराने की तैयारी कर रही है। डीसीपी संजय अग्रवाल ने बताया कि महिला अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी बनाकर जांच कराई जाएगी। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उसका मोबाइल भी जब्त किया है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। वह बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस जल्द चालान पेश करने की तैयारी कर रही है।

घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। बच्ची के शरीर पर निशान देखकर मां ने बुधवार सुबह यह बात पड़ोसियों को बताई। जानकारी विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं तक पहुंची। इसके बाद कार्यकर्ता बच्ची और उसकी मां को बागसेवनिया थाने लेकर पहुंचे। यहां प्रदर्शन किया, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि बच्ची की तबीयत अब ठीक है। पहले वह काफी डरी सहमी थी।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img