Saturday, June 20, 2026
33.6 C
Bhopal

सागर में 6 थाना प्रभारियों की अदला-बदली

पुलिस अधीक्षक ने सागर जिले में 8 थानों के थाना प्रभारियों को बदला है। इसके अलावा एसआई भी बदले गए हैं। गुरुवार रात एसपी विकास शाहवाल ने आदेश जारी किया है। जिसमें निरीक्षक भरत सिंह ठाकुर को लाइन से थाना सानौधा भेजा गया है। कार्यवाहक निरीक्षक मनीष सिंघल को कैंट थाने से लाइन और कैंट थाने की कमान कार्यवाहक निरीक्षक विजय सिंह राजपूत को सौंपी गई है।

थाना मकरोनिया से एसआई शिवम दुबे को हटाकर कर्रापुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। मकरोनिया थाना कार्यवाहक निरीक्षक रावेंद्र सिंह चौहान संभालेंगे। बंडा थाना प्रभारी नासिर अहमद फारूकी को रक्षित केंद्र सागर भेजा गया है। बंडा थाने की कमान निरीक्षक उपमा सिंह को दी गई है।

इसके अलावा एसआई सेवलराज पिल्लई को बहरोल थाने से छानबीला और धर्मेंद्र लोधी को बरा चौकी से थाना बहरोल भेजा गया है। सानौधा थाना प्रभारी एसआई गौरव गुप्ता को मोतीनगर थाना, कार्यवाहक उपनिरीक्षक बालाराम छाबी को कैंट से सानौधा और एसआई अजय कुमार एक्का को रजवांस चौकी से लाइन भेजा गया है। कर्रापुर चौकी प्रभारी भूपेंद्र विश्वकर्मा की पदस्थापना कोतवाली थाने में की गई है

Hot this week

भोपाल: दानिशकुंज में केंद्रीय अधिकारी के घर बड़ी चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

​भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1)...

भोपाल: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बैरागढ़-न्यू मार्केट में सख्ती

​भोपाल। शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ...

भोपाल: मंगेतर की साजिश से टूटी शादी, अपमान से आहत युवक ने की आत्महत्या

​भोपाल। राजधानी की रतनपुर कॉलोनी (करोंद) में एक दर्दनाक...

जमीन के नाम पर दो भाइयों से 35 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी एग्रीमेंट बनाकर की ठगी

​ग्वालियर। ठाटीपुर थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम...

सीमांकन और नामांतरण के बदले घूस मांग रही पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

​ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को तानसेन तहसील के...

Topics

भोपाल: दानिशकुंज में केंद्रीय अधिकारी के घर बड़ी चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

​भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1)...

भोपाल: मंगेतर की साजिश से टूटी शादी, अपमान से आहत युवक ने की आत्महत्या

​भोपाल। राजधानी की रतनपुर कॉलोनी (करोंद) में एक दर्दनाक...

जमीन के नाम पर दो भाइयों से 35 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी एग्रीमेंट बनाकर की ठगी

​ग्वालियर। ठाटीपुर थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम...

सीमांकन और नामांतरण के बदले घूस मांग रही पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

​ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को तानसेन तहसील के...

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img