Monday, September 7, 2026
23.1 C
Bhopal

पति से सवाल पूछने पर पत्नी से मारपीट

इंदौर में एक पत्नी को अपने पति से सवाल पूछना भारी पड़ गया। सवाल पूछने पर पति नाराज हो गया और पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जिसमें पत्नी को गाल, गले और पैर पर चोट आ गई। परिवार के अन्य लोगों ने इस विवाद में बीच-बचाव किया। इसके बाद पत्नी थाने पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत कर दी।

यह मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है। यहां के रूपनगर, छोटा बांगड़दा रोड निवासी चंचल साहू की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति आयुष साहू के खिलाफ केस दर्ज किया है। चंचल ने पुलिस को बताया कि घटना शुक्रवार की है।

पति के घर आने पर मैंने उनसे पूछा कि आप रातभर से कहां थे? घर क्यों नहीं आए? तो इस पर मेरे पति आयुष कहने लगे कि मैं कहीं भी रहूं, कहीं भी जाऊं, तुमसे उसका कोई मतलब नहीं होना चाहिए। वे मेरे साथ गाली-गलौज करने लगे। गालियां देने से मना करने पर पति ने हाथ, मुक्कों से मारपीट की, जिससे महिला को गाल, गले और पैर पर चोट आई।

मारपीट के दौरान महिला का देवर और काकी सास वहां आ गए और उन्होंने बीच-बचाव किया। घटना के बाद पति कहने लगे कि आज तो तू बच गई, आइंदा अगर मुझसे कुछ पूछा तो जान से खत्म कर दूंगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

दोषियों को होगी फांसी, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का कड़ा बयान

​सागर में हुए जहरीली शराब कांड पर प्रदेश के...

डिप्टी सीएम देवड़ा जी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद

​उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को बुंदेलखंड...

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

Topics

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img