Monday, September 7, 2026
22.1 C
Bhopal

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की टिप्पणी पर विवाद

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ब्राह्मण समाज को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से पूरे देश में ब्राह्मण समाज के बीच आक्रोश फैल गया है। उन्होंने कथित तौर पर पोस्ट किया, “ब्राह्मणों पर मूत्र विसर्जन करूंगा… क्या कर लेंगे ब्राह्मण?” इस टिप्पणी को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने तीव्र विरोध जताया है। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्र ने बताया कि समाज इस अपमानजनक टिप्पणी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार दोपहर मनोहर डेयरी के पास स्थित मूत्रालय में अनुराग कश्यप की तस्वीर लगाकर ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने विरोध स्वरूप उस पर प्रतीकात्मक मूत्र विसर्जन किया। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेशभर में अलग-अलग स्थानों पर सार्वजनिक शौचालयों में अनुराग कश्यप की तस्वीरें लगाई जा रही हैं और सभी ब्राह्मण बंधुओं से अपील की जा रही है कि वे वहां पहुंचकर विरोध दर्ज कराएं।

एफआईआर की मांग और संभावित चक्का जाम पंडित पुष्पेंद्र मिश्र ने जानकारी दी कि वे भोपाल पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करेंगे। उनका कहना है कि यदि इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा और जगह-जगह चक्का जाम किया जाएगा।

Hot this week

दोषियों को होगी फांसी, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का कड़ा बयान

​सागर में हुए जहरीली शराब कांड पर प्रदेश के...

डिप्टी सीएम देवड़ा जी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद

​उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को बुंदेलखंड...

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

Topics

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img