Wednesday, November 25, 2026
26.1 C
Bhopal

पत्नी ने खाया जहर, पति ने खुद को गोली मारी

इंदौर में एक दंपती के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने जहर खा लिया। इसके बाद पति ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। महिला को हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

घटना बाणगंगा इलाके में सोमवार शाम 5 बजे की है। पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि अजब सिंह राजपूत ने 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार ली। उसकी वहीं मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी बबीता ने जहर खा लिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को अस्पताल भेजा गया। वहीं अजब सिंह की मौत की पुष्टि होने पर अफसरों को मामले की जानकारी दी गई।

फैक्ट्री में काम पर गया हुआ था बेटा

अजब सिंह निजी कंपनी में मोल्डिंग का काम करता था। परिवार में दो बेटे शुभम और अनुज राजपूत है। शुभम दोपहर में फैक्ट्री पर काम से गया था। वही अनुज बीना के पास गांव में है। पुलिस ने शुभम से बात की तो उसने बताया कि घर पर माता-पिता के बीच क्या हुआ इस बात की उसे जानकारी नहीं है।

पिता की थी लाइसेंसी बंदूक अजब सिंह का परिवार मूल रूप से बीना का रहने वाला है। करीब 5 साल पहले काम को लेकर परिवार इंदौर आया था। जिस बंदूक से अजब सिंह ने सुसाइड किया वह उसके पिता की लाइसेंसी बंदूक थी। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है।

Hot this week

पानी समझकर बाथरूम क्लीनर पीने से ढाई साल की मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में खेलते-खेलते पानी समझकर...

छोला इलाके में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से वार कर पत्थर से कुचला सिर

भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी स्थित टिटोड़ी...

Topics

पानी समझकर बाथरूम क्लीनर पीने से ढाई साल की मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में खेलते-खेलते पानी समझकर...

छोला इलाके में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से वार कर पत्थर से कुचला सिर

भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी स्थित टिटोड़ी...

विवाद के बाद पत्नी ने की पति की हत्या, साले और भांजे ने जंगल में फेंका शव

भोपाल। परवलिया सड़क थाना क्षेत्र के ग्राम बगोनिया में...

जबलपुर में मोपेड की डिक्की से 32 लाख रुपये जब्त, दो युवक हिरासत में

जबलपुर। माढ़ोताल पुलिस ने मंगलवार शाम वाहन चेकिंग के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img