Monday, August 17, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में सरेराह युवक चाकू से गोदा, मौत

भोपाल के गांधी नगर इलाके में सोमवार रात 10:30 बजे सरेराह युवक की हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप चार लोगों पर लगाया है। तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रहवासी और परिजन थाने का घेराव करने पहुंचे। पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन पुलिस के आला अधिकारियों ने लोगों को दिया है। प्रारंभिक जांच में मृतक और आरोपियों के बीच लड़की को लेकर विवाद की बात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार अदनान खान (22) पुत्र जलाल खान, गोदरमऊ गांधी नगर में रहता था। वह टू व्हीलर मैकेनिक था। उसके मौसेरे भाई महबूब खान ने बताया कि अदनान और मैं मोहल्ले की मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे। अदनान नमाज के बाद बाहर निकला। मैं तरावीह पढ़ने लगा था। कुछ देर बाद अदनान के पिता के शोर की आवाज आने लगी। मैं और अन्य लोग बाहर पहुंचे, वहां अदनान खून से लथपथ हालत में दिखा। तत्काल उसे पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पेट में घोंप दिया चाकू

मेहबूब ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले राज सोलंकी, लक्की सोलंकी और शुभम सोलंकी ने अदनान को मस्जिद के पास गली में घेर लिया। पहले उसके साथ लात घूसों से मारपीट की, इसके बाद राज ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक परिवार का दूसरे नंबर का बेटा था, उसका बड़ा भाई फैजान है, जबकि छोटा सुबहान है। एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है।

मौसेरे भाई महबूब खान ने घटना के बारे में जानकारी दी।

लड़की के विवाद में हत्या की बात सामने आई

एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच लड़की को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। इसी कारण हत्या कांड को अंजाम दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। वहीं पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।

Hot this week

नर्सिंग छात्रों का फूटा गुस्सा: भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना, 6 साल से भविष्य संकट में

​भोपाल:​नर्सिंग शिक्षा से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं और लंबी न्यायिक...

प्रेमी के साथ रहने के लिए मां ने की 6 साल की मासूम बेटी की हत्या, कुएं में मिला था शव

​भिंड:​लहार थाना क्षेत्र में दो महीने पहले सामने आए...

Topics

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img