Wednesday, October 7, 2026
34.2 C
Bhopal

इंदौर में नकली नोटों के साथ पकड़ाया जबलपुर का युवक

इंदौर की लसूड़िया पुलिस ने एक युवक के पास से 23 हजार रुपए के नकली नोट पकड़े हैं। आरोपी ने आधे दाम पर यह नोट राजस्थान के अपने एक दोस्त से लेना कबूल किए है। नोट चलने के बाद उसे रुपए का भुगतान करना होता था। अब राजस्थान के आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

टीआई तारेश सोनी की टीम ने शनिवार देर रात इल्वा स्कूल के पास युवक शुभम रजक को नकली नोट चलाते हुए पकड़ा है। वह जबलपुर के लाड़गंज पुरानी मछरई निवासी है। अभी इंदौर में स्कीम नंबर 136 में रह रहा था। उसके पास 500 के 46 नोट मिले हैं। थाने लाकर पूछताछ की तो उसने ओर नोट होने की बात कबूली है।

राजस्थान के आरोपी की तलाश मामले में राजस्थान के महिलाल उर्फ मोहित बेड़ा निवासी जोधपुर राजस्थान की तलाश है। शुभम ने बताया कि वही उसे नोट मार्केट में चलाने के लिए देता था। इसके बदले उसे जब नोट चल जाए तो आधे रुपए उसे देना होते थे।

पुलिस ने शुभम का सोमवार को कोर्ट से तीन दिन का रिमांड लिया है। अभी उससे ओर पूछताछ की जाएगी।

Hot this week

बॉयफ्रेंड ने 17 साल की नाबालिग की आरी से काटकर की हत्या, हादसे में आरोपी की भी मौत

​राजगढ़: ​जिले के ब्यावरा इलाके के एक जंगल में मंगलवार...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: एक्स-गर्लफ्रेंड डॉक्टर पर पीजी छात्र ने चलाई गोली, फिर खुद को भी किया घायल

​भोपाल: ​राजधानी के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित पतंजलि परिसर...

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

Topics

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img