Tuesday, May 12, 2026
37.7 C
Bhopal

भोपाल में इलेक्ट्रीशियन की करंट लगने से मौत

भोपाल के गांधी नगर इलाके में करंट लगने से एक इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। वह अपने रिश्तेदार के साथ टीवी का टूटा हुआ तार रिपेयर कर रहा था। इस दौरान करंट लगने से वह बेसुध हो गया।

परिजनों ने उसे पहले एक प्राइवेट अस्पताल और फिर हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। घटना रविवार शाम की है। इलाज के दौरान सोमवार तड़के उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

रमेश विश्वकर्मा (42) पुत्र वृंदावन विश्वकर्मा, आरजीवी के सामने गांधी नगर में रहते थे और लाल घाटी स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलेक्ट्रीशियन की नौकरी करते थे। उनके रिश्तेदार कृष्णकांत ने बताया कि रविवार को रमेश अपने फूफा के साथ घर में रखी टीवी की केबल को जोड़ने का काम कर रहे थे। उन्होंने तार को सॉकेट में डालकर स्विच ऑन कर दिया।

उस समय तार रमेश के हाथ में था, जिसमें एक कट लगा हुआ था। इससे करंट लगने के कारण वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां से हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

रोजगार की तलाश में भोपाल आए थे

रमेश छतरपुर जिले के धर्मपुरा गांव के रहने वाले थे। वह 6 साल पहले रोजगार की तलाश में भोपाल आए थे। यहां एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनका एक इकलौता बेटा कृष्णा है। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

Hot this week

अशोका गार्डन: बीए की छात्रा ने हाथ की नस काटकर की खुदकुशी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में एक 19...

भोपाल: पारिवारिक कलह में पिता ने बेटे पर दागी गोली, बाल-बाल बचा किशोर

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में...

भोपाल: बाइक टकराने के मामूली विवाद में खूनी खेल, युवक की चाकू मारकर हत्या

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में बाइक टकराने जैसी...

Topics

अशोका गार्डन: बीए की छात्रा ने हाथ की नस काटकर की खुदकुशी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में एक 19...

भोपाल: पारिवारिक कलह में पिता ने बेटे पर दागी गोली, बाल-बाल बचा किशोर

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में...

एसपी ऑफिस में रेप पीड़िता ने खुद पर चाकू ताना, मची अफरा-तफरी

​ग्वालियर। सोमवार को ग्वालियर एसपी कार्यालय में उस वक्त...

भोपाल: कल 45 इलाकों में बिजली गुल, समय पर निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। शहर के करीब 45 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img