Monday, August 17, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में अजब-गजब डिवाइडर…विरोध होने पर तोड़ा

आम तौर पर सड़क के डिवाइडर को सीधा ही बनाया जाता है। ताकि, कोई हादसा न हो, लेकिन भोपाल में पीडब्ल्यूडी ने एक सड़क पर अजब-गजब तरीके से डिवाइडर बना दिया। जब विरोध हुआ तो अफसर मौके पर पहुंचे और उसे तोड़ दिया।

यह डिवाइडर दानिशकुंज इलाके में सड़क पर बनाया, जो सीधा न होकर ‘L’ शेप में था। इसके बाद डिवाइडर अधूरा ही छोड़ दिया। पीडब्ल्यूडी के ईई आरके गुप्ता ने बताया, सड़क के कुछ हिस्से को लेकर कोर्ट का स्टे है। इसलिए काम आगे नहीं बढ़ा सकते। यहां तक डिवाइडर बनाया था, जिसे अब ठीक करवा दिया है।

40 करोड़ रुपए से 5 किमी बन रही सड़क

बता दें कि बंसल हॉस्पिटल तिराहे से कोलार रोड स्थित सीआई चौराहे तक पीडब्ल्यूडी 5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 40 करोड़ रुपए से कर रहा है। दानिश चौराहा और सीआई चौराहे के पास कुछ काम बचा है। सीआई चौराहे से कुछ दूर ही हाल ही में डिवाइडर भी बनाया गया है। इस डिवाइडर के आगे करीब 20 मीटर के हिस्से में सड़क नहीं बन सकी है। इसके पीछे भू-अर्जन के मामले में स्टे मिलना बताया जा रहा है। एसडीओ डीके शर्मा ने बताया, डिवाइडर में सुधार करते हुए उसे सीधा किया गया है।

कांग्रेस ने जताया था विरोध पीडब्ल्यूडी की इस गफलत को लेकर कांग्रेस ने शिकायत भी की थी। कांग्रेस नेता राहुल सिंह राठौड़ ने बताया, सोशल साइट पर फोटो और वीडियो जारी कर भोपाल कलेक्टर एवं लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर संजय मस्के से शिकायत की थी। यह डिवाइडर ऐसा बनाया गया था कि एक्सीडेंट होना तय था। ऐसे में दोषी अधिकारी और ठेकेदार पर कार्रवाई की जाना चाहिए। हालांकि, शिकायत के बाद सोमवार शाम को अफसर मौके पर पहुंचे और डिवाइडर को ठीक करवा दिया है। दो दिन पहले ही यह डिवाइडर बनाया गया था।

Hot this week

नर्सिंग छात्रों का फूटा गुस्सा: भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना, 6 साल से भविष्य संकट में

​भोपाल:​नर्सिंग शिक्षा से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं और लंबी न्यायिक...

प्रेमी के साथ रहने के लिए मां ने की 6 साल की मासूम बेटी की हत्या, कुएं में मिला था शव

​भिंड:​लहार थाना क्षेत्र में दो महीने पहले सामने आए...

Topics

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img