Monday, August 17, 2026
25.1 C
Bhopal

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने दी थी जान:मंगेतर ने बनाए थे शारीरिक संबंध

ग्वालियर में 22 साल की युवती ने मंगेतर से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। मामले में पुलिस ने करीब ढाई महीने बाद बड़ा खुलासा किया है। जांच में पता चला है कि फांसी लगाने से पहले युवती अपने मंगेतर से बात कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि शादी से पहले ही मंगेतर ने उससे शारीरिक संबंध बनाए थे और जिसको लेकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इतना ही नहीं, वह युवती से पैसे भी ऐंठ चुका था।

सोमवार को पुलिस ने युवती के मौत के मामले में आरोपी मंगेतर पर दुष्कर्म व खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना के समय परिजन ने मंगेतर पर हत्या का आरोप लगाए थे।

सुसाइड से पहले युवती अपने मंगेतर से बात कर रही थी

बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के निवासी 22 वर्षीय युवती अपने चाचा के परिवार के साथ रहती थी, जबकि उसके माता-पिता ललितपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। घटना से दो माह पूर्व उसकी सगाई ग्वालियर के ही अर्जुन कुशवाह से तय हुई थी। 14 दिसम्बर 2024 की दोपहर युवती अपने कमरे में गई और गेट बंद कर लिया। कुछ देर बाद युवती के मंगेतर अर्जुन कुशवाह का कॉल आया और उसके भाई को बताया कि तेरी बहन फांसी लगा रही है।

इसका पता चलते ही उसने कॉल कर परिजन को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजन ने दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंचे तो युवती फांसी पर लटकी हुई थी।

उसे तुरंत ही फंदे से उतारकर एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया गया है कि आत्महत्या करने से पहले युवती, मंगेतर अर्जुन कुशवाह से बात कर रही थी और उनके बीच बहस हुई और उसने फांसी लगा ली। मृतका के चाचा ने बताया कि, दो माह पहले सगाई की थी, उसके बाद से ही अर्जुन उसे प्रताड़ित कर रहा था और सगाई तोड़ने की धमकी देकर उसे परेशान कर रहा था। साथ ही बताया कि, वह उससे कई-बार रुपए और जेवर ले चुका है।

शादी से पहले मंगेतर ने बनाए थे शारीरिक संबंध

पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि शादी से पहले ही आरोपी मंगेतर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था और उससे शादी से पहले ही काफी रुपए और जेवर ले चुका था। इसके बाद वह रुपए की मांग करता था और पूरी ना करने पर सगाई तोड़ने की धमकी देता था, जिससे तंग आकर ही उसने जान दी थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर ने बताया

एक युवती ने फांसी लगाकर जान दी थी। मर्ग जांच में पता चला है कि उसका मंगेतर उसे प्रताड़ित कर रहा था और उसके साथ गलत काम किया था। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

नर्सिंग छात्रों का फूटा गुस्सा: भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना, 6 साल से भविष्य संकट में

​भोपाल:​नर्सिंग शिक्षा से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं और लंबी न्यायिक...

प्रेमी के साथ रहने के लिए मां ने की 6 साल की मासूम बेटी की हत्या, कुएं में मिला था शव

​भिंड:​लहार थाना क्षेत्र में दो महीने पहले सामने आए...

दो करोड़ रुपए के लालच में किशोर की नृशंस हत्या, शव के टुकड़े करने की साजिश का खुलासा

​भोपाल: शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र से 6 अगस्त से लापता 17...

डॉक्टर की अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: फर्जी APK फाइल से गृहिणी के खाते से उड़े 30 हजार से ज्यादा

​ग्वालियर (मध्य प्रदेश): इंटरनेट पर डॉक्टर का नंबर खोजना एक...

Topics

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img