Wednesday, June 17, 2026
33.1 C
Bhopal

झोलाछाप डॉक्टर ने महिला मरीज से की गलत हरकत

सागर के रहली थाना क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर ने इंजेक्शन लगवाने आई महिला मरीज के साथ गलत हरकत कर दी। मामले में पीड़िता ने रहली थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय नवविवाहिता ने शिकायत की है। शिकायत में बताया कि मुझे बुखार आ रहा था। डॉक्टर ने ताकत का इंजेक्शन लगवाने का कहा था। उक्त इंजेक्शन खरीदकर दीपक प्रजापति की क्लिनिक पर गई थी। ससुर साथ में थे। झोलाछाप डॉक्टर दीपक प्रजापति को इंजेक्शन लगाने का बोला तो उसने कहा कि अंदर जाकर लेट जाओ। इसके बाद डॉक्टर आए और उन्होंने इंजेक्शन लगाया।

पेट पर हाथ फेर रहा था आरोपी

उन्होंने पूछा क्या हुआ है तो मैंने बताया कि बुखार आता है और पेट दर्द होता है। जिसके बाद वह मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगे। मैं तत्काल बाहर आ गई। ससुर के साथ घर पहुंची। घर पर सास को घटनाक्रम की जानकारी दी। इसी बीच झोलाछाप डॉक्टर दीपक और उसका भाई महेंद्र प्रजापति घर आ गए। उन्होंने रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी। रहली थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर दुष्कर्म की धारा में प्रकरण दर्ज किया है। मामले के हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

Hot this week

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...

Topics

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img