Monday, August 17, 2026
24.1 C
Bhopal

आरटीआई एक्टिविस्ट पर रेप का आरोप लगाया, फिर बयान बदला

भोपाल के रवींद्र भवन की पार्किंग में 15 साल की नाबालिग से रेप के मामले में भोपाल पुलिस ने नया खुलासा किया है। श्यामला हिल्स पुलिस का दावा है कि लड़की ने किसी व्यक्ति के कहने पर आरोप लगाया है।

वहीं जिस भगवान सिंह पर रेप का आरोप लगा है, उसने खुद को आरटीआई एक्टिविस्ट बताया है। भगवान सिंह ने वीडियो जारी कहा- ‘मैंने बीयू यूनिवर्सिटी की धांधली से लेकर जयश्री गायत्री फूड्स की शिकायत की थी। षड्यंत्र के तहत उसे फंसाने के लिए बच्ची को टूलकिट बनाया है।’

भोपाल के डीसीपी जोन-2 रियाज इकबाल ने बताया कि फरियादी पक्ष 1 मार्च को मऊगंज पुलिस के पास शिकायत दर्ज करने पहुंचा था। शिकायत संदिग्ध लगने के बाद वहां की पुलिस ने उन्हें भोपाल भेजा। भोपाल की श्यामला हिल्स पुलिस ने काउंसलरों की मौजूदगी में बच्ची के बयानों को दर्ज किया। इसकी वीडियोग्राफी भी भी कराई गई।

इकबाल ने बताया-

अपने बयान में बच्ची ने साफ कहा कि एक व्यक्ति के कहने पर उसने आरोप लगाए हैं। बयानों की रिकॉर्डिंग हमारे पास सुरक्षित है। केस डायरी मिल गई है, सभी पहलुओं पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।

भोपाल में मजदूरी करते हैं नाबालिग के पिता एएसपी मऊगंज अनुराग पांडेय ने बताया, मऊगंज में जीरो पर FIR दर्ज करने के बाद केस डायरी सोमवार को भोपाल ट्रांसफर कर दी है। श्यामला हिल्स पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मऊगंज पुलिस के मुताबिक नाबालिग के पिता भोपाल में मजदूरी करते हैं। रवींद्र भवन में लोकरंग महोत्सव के समय उनके परिचित की दुकान लगी थी।

पिता ने बताया कि परिचित मदद के लिए बेटी को साथ ले गए थे। वहां भगवान सिंह आया। भीड़ ज्यादा थी, उसने बेटी को पहले बहलाया-फुसलाया और फिर पार्किंग में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी।

बेटी की तबीयत बिगड़ने पर जब डॉक्टर के पास ले गए, तब मामले का खुलासा हुआ। श्यामला हिल्स थाने पहुंचे तो सुनवाई नहीं की गई। इसके बाद बेटी को मऊगंज भेज दिया, जहां मामला दर्ज कराया गया।

आरटीआई एक्टिविस्ट बोला- रसूखदार फंसा रहे इस बीच, सोमवार (3 मार्च) को आरोपी भगवान सिंह का एक वीडियो सामने आया है। इसमें उसने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि मैं सामाजिक कार्यकर्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट हूं। जन कल्याणी कार्यों के चलते कई लोगों से रंजिश है। साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। थाने में जिस समय घटना होने की बात की गई है, तब शाम 4 बजे मैं ईडी ऑफिस में और 7 बजे 7 नंबर स्टॉप पर था।

पहले भी हो चुकी है मारने की कोशिश भगवान सिंह ने वीडियो में बताया कि मुझे मारने के लिए पहले भी कोशिश की जाती रही है। मैंने बीयू यूनिवर्सिटी में की जाने वाली धांधली को लेकर नरेंद्र त्रिपाठी और जयश्री गायत्री फूड्स के मालिक की शिकायत की थी।

अब षडयंत्रकारी लोग दलित बच्ची को टूलकिट बनाकर मुझे क्राइम में धकेल रहे हैं। मुझे फंसाने की साजिश समय-समय की जाती है। भोपाल पुलिस के अधिकारियों को एसआईटी बनाना चाहिए। निष्पक्ष जांच कराई जाएगी तो सच सामने आ जाएगा।

Hot this week

डॉक्टर की अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: फर्जी APK फाइल से गृहिणी के खाते से उड़े 30 हजार से ज्यादा

​ग्वालियर (मध्य प्रदेश): इंटरनेट पर डॉक्टर का नंबर खोजना एक...

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

Topics

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img