Wednesday, June 17, 2026
30.4 C
Bhopal

इंदौर में किराए के फ्लैट से पकड़ाई ऑनलाइन सट्टा गैंग

इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच ने एक बिल्डिंग में छापेमारी कर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे छह युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 29 मोबाइल, लैपटॉप और दो कंप्यूटर सीपीयू बरामद किए गए हैं। वे ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए लोगों को सट्टे में फंसा कर उनसे पैसा कमाते थे। देर रात सभी आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई।

ऐसे चल रहा था ऑनलाइन सट्टा

क्राइम ब्रांच की टीम ने छावनी मैदान स्थित विकास तिवारी की बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर छापा मारा, जहां से हिमांशु (निवासी महावीर नगर), रविंद्र (उत्तर प्रदेश), विवेक (भरतपुर, राजस्थान), अमित कुमार और कृष्ण कुमार (मधुबनी, बिहार) कन्हैया (छपरा, बिहार) को गिरफ्तार किया है।

मुख्य आरोपी हिमांशु ने कुछ महीने पहले यह फ्लैट किराए पर लिया था और यहां से ऑनलाइन सट्टा एप का संचालन कर रहा था। आरोपी ‘हब एप’ नामक वेबसाइट के जरिए लोगों से दांव लगवाते थे। वे ग्राहकों को आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराते थे और बदले में उनसे पैसे ट्रांसफर करवाते थे। पुलिस को इनके पास से हब वेबसाइट की आईडी भी मिली है, जो किसी अन्य राज्य से संचालित हो रही थी। आरोपियों ने कबूल किया कि वे लगभग एक साल से इस अवैध कारोबार को चला रहे थे।

छापेमारी के दौरान अपहरण की अफवाह

क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस को पहले जानकारी नहीं दी गई थी। जब पुलिसकर्मी रात में गुप्त रूप से बिल्डिंग में दाखिल हुए, तो अंदर मौजूद युवकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसे सुनकर एक स्थानीय निवासी ने संयोगितागंज थाने में अपहरण की सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे बीट अधिकारी को जब सच्चाई पता चली, तब उन्होंने थाने को स्थिति की जानकारी दी।

फिलहाल, आरोपियों के खिलाफ ऑनलाइन सट्टा एप संचालित करने के मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

Topics

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img