Monday, August 17, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल के अटल पथ पर स्टंट करना पड़ा भारी

अगर आप शहर की सड़कों पर स्टंट करते हैं या आपके कोई दोस्त ऐसा करते हैं, तो ठहर जाइए इन दिनों पुलिस ने ऐसे स्टंटबाजों पर लगाम लगाने के लिए एक अभियान शुरू किया है, इसके तहत थाना टीटी नगर पुलिस ने एक कार्रवाई करते हुए एक मोडिफाइड रेसिंग कार को जब्त किया है। यह कार अपने मूल स्वरूप और रंग में बिना अनुमति के परिवर्तन करके खतरनाक ढंग से चलाई जा रही थी। इसके चालक और मालिक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार इस कार को को खतरनाक ढंग से चलाया जा रहा था। बता दें कि यह कार सोमवार देर रात जब्त की गई है।

पुलिस को मिल रही थीं लगातार शिकायतें पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अटल पथ पर लंबे समय से बाइक और कार रेसिंग की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों ने स्टंटबाजी और तेज रफ्तार से दौड़ती गाड़ियों को लेकर कई बार शिकायत दर्ज कराई थी। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इलाके में विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया।

पीली कार को रोका गया सोमवार देर रात पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने जवाहर चौक से प्लेटिनम प्लाजा की ओर तेज रफ्तार में आ रही एक पीली रंग की कार को रोका। कार में एक महिला भी सवार थी, जिसने पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताई। जांच में पाया गया कि कार का चालक मोहसिन खान (27 वर्ष) वाहन चलाने के लिए अधिकृत लाइसेंस धारक नहीं था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि कार में मोडिफाइड साइलेंसर लगा था, जिससे तेज आवाज हो रही थी। इसके अलावा, कार की खिड़कियों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी और नंबर प्लेट भी नियमों के अनुसार नहीं थी। साथ ही, गाड़ी के मूल स्वरूप और रंग में बिना अनुमति के बदलाव किया गया था।

चालक और मालिक के खिलाफ कार्रवाई थाना टीटी नगर पुलिस ने चालक मोहसिन खान और गाड़ी के पंजीकृत मालिक अनस खान के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की और कार को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार, इस कार की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपए है। मामले से संबंधित दस्तावेज माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नर्मदा प्रसाद, प्रधान आरक्षक नारायण मीणा, आरक्षक अविनाश भारती और महिला प्रधान आरक्षक ललिता रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यातायात नियमों के पालन की अपील पुलिस ने स्पष्ट रूप से कहा है कि शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अपील की है कि सभी लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अवैध रूप से मोडिफाइड वाहनों का उपयोग न करें।

Hot this week

दो करोड़ रुपए के लालच में किशोर की नृशंस हत्या, शव के टुकड़े करने की साजिश का खुलासा

​भोपाल: शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र से 6 अगस्त से लापता 17...

डॉक्टर की अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: फर्जी APK फाइल से गृहिणी के खाते से उड़े 30 हजार से ज्यादा

​ग्वालियर (मध्य प्रदेश): इंटरनेट पर डॉक्टर का नंबर खोजना एक...

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

Topics

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...

प्रेम प्रसंग के चलते सागर के युवक ने किराए के कमरे में लगाई फांसी

​इंदौर:खुड़ैल थाना क्षेत्र के देवगुराड़िया स्थित मानसरोवर कॉलोनी में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img