Tuesday, June 30, 2026
32 C
Bhopal

युवती से अपहरण के बाद रेप:पीड़िता ने कई दिन तक ज्यादती करने के लगाए आरोप

बैरसिया इलाके में रहने वाली युवती पिछले दिनों लापता हो गई। 3 दिन बाद लौटी तो परिचित युवक पर अपहरण कर बंधक बनाने और रेप करने के आरोप लगा दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक पर एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सेन ने बताया कि इलाके में रहने वाली 28 वर्षीय युवती ग्रेजुएट है। 25 मई को अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। घटना के करीब तीन दिन बाद 28 मई को युवती स्वयं थाने आई।

तब उसने पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया कि वह प्रशांत मालवीय नाम के युवक के साथ गई थी और उसने अपनी मर्जी से उसके साथ शादी कर ली है। अब वह अपने माता-पिता के साथ घर जा रही है, इसके बाद वह परिजनों की मर्जी से पूरे रिति-रिवाज के साथ प्रशांत से शादी करेगी।

19 दिन बाद दोबारा थाने पहुंचकर रेप केस दर्ज कराया

करीब 19 दिन बाद 16 जून को युवती बैरसिया थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से प्रशांत के साथ नहीं गई थी, बल्कि प्रशांत ने उसे अपनी बाइक से बैठकर अगवा किया और भोपाल के सेमरा इलाके में अपने घर पर बंधक बनाकर तीन दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया।

आरोपी की धमकियों से डरकर कुछ नहीं बताया था

प्रशांत ने उसे डराया-धमकाया था, इस कारण उसने सही घटना के बारे में पुलिस को नहीं बताया था। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने प्रशांत के खिलाफ अगवा कर बंधक बनाकर बलात्कार करने व धमकाने का केस दर्ज किया है।

Hot this week

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...

रिश्वतखोरी पर EOW की बड़ी कार्रवाई, विद्युत विभाग के दो अफसर रंगे हाथ गिरफ्तार

​जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने सोमवार...

Topics

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम की जमानत बरकरार, हाईकोर्ट से मिली राहत

​शिलांग/इंदौर। बहुचर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी...

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img