Thursday, May 14, 2026
38.1 C
Bhopal

राजा रघुवंशी हत्याकांड, सोनम की कॉल डिटेल से खुलासा

राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। जांच में पता चला है कि सोनम मार्च 2025 में एक मोबाइल नंबर पर करीब 119 बार कॉल कर चुकी थी, जिनमें कई बार घंटों बातचीत हुई। यह नंबर इंदौर के जवाहर मार्ग निवासी संजय नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है। हालांकि इंदौर और शिलॉन्ग पुलिस की ओर से इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

जांच में यह भी सामने आया है कि सोनम दो मोबाइल नंबरों का उपयोग करती थी। एक नंबर पर उसकी लंबी बातचीत होती थी। मार्च माह में कई बार हुई लंबी बातचीत ने पुलिस की जांच को नया मोड़ दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, इस नंबर की जानकारी इंदौर पुलिस को नहीं है और शिलॉन्ग पुलिस इसे लेकर पड़ताल कर रही है।

शिलॉन्ग उसके साथियों के साथ की थी हत्या सोनम पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश की। शिलॉन्ग में विशाल चौहान, आनंद और आकाश के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इससे पहले पीथमपुर से कड़ी जुड़ी थी, क्योंकि यहां कारोबारी ने आरोपियों को हवाला का पैसा पहुंचाया था। अब कॉल डिटेल्स में इंदौर के संजय का नाम सामने आने से पुलिस का ध्यान पीथमपुर से हट गया है।

शिलॉन्ग पुलिस ने सोनम के घर पर की पूछताछ

मंगलवार रात को शिलॉन्ग पुलिस के अधिकारी इंदौर में राजा रघुवंशी के घर पहुंचे और कई घंटों तक उनसे सोनम और राजा के संबंधों को लेकर बातचीत की। आज शिलॉन्ग पुलिस की टीम सोनम के घर पहुंची और उसके माता-पिता और भाई से पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार, टीम आरोपी राज कुशवाह के घर भी पहुंच सकती है।

परिवार ने जताया जान का खतरा, की सुरक्षा की मांग

राजा रघुवंशी के परिजनों ने पुलिस से कहा है कि उन्हें सोनम और उसके साथियों से जान का खतरा है। उनका कहना है कि आरोपी जेल से बाहर आकर कोई वारदात कर सकते हैं, इसलिए उनकी जमानत नहीं होनी चाहिए। परिजनों ने खुद की सुरक्षा की भी मांग की है।

Hot this week

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

Topics

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img