Tuesday, June 30, 2026
27.6 C
Bhopal

बजरंग दल के विभाग संयोजक को धमकी

इंदौर में बजरंग दल के विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर को मोहसिन खान से जुड़े प्रकरण में मंगलवार रात धमकी भरा मैसेज मिला, जिसमें खुद को प्रशांत कोडे बताने वाले व्यक्ति ने मोहसिन के मामले से दूर रहने की धमकी दी और लिखा – “दोस्त मोहसिन के साथ जो किया, वो ठीक नहीं है… तेरा घर बम से उड़ा दूंगा।”

प्रवीण दरेकर ने इस गंभीर धमकी को लेकर हीरानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

मोहसिन पर लव जिहाद और रेप के प्रकरण दर्ज

प्रवीण ने पुलिस को बताया कि अन्नपूर्णा क्षेत्र में रहने वाले मोहसिन खान पर लव जिहाद और रेप जैसे कई गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। इन्हीं मामलों में जानकारी लेने और कार्रवाई के सिलसिले में वे थाने गए थे। इसके बाद मंगलवार रात उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, लेकिन वे उस समय कॉल रिसीव नहीं कर पाए।

रात में ही उसी नंबर से उन्हें एक टेक्स्ट मैसेज मिला, जिसमें भेजने वाले ने न केवल धमकी दी, बल्कि खुद को प्रशांत कोडे बताते हुए यह भी लिखा कि वह और उसका भाई गौरव लड़कियों की तस्करी और मवेशियों के मीट का व्यापार करते हैं। आरोपी ने लिखा – “तुमसे जो बन पड़े कर लेना।”

पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर जांच शुरू की

हीरानगर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही पुलिस अब उस मोबाइल नंबर को ट्रेस करने में जुटी है जिससे कॉल और मैसेज किया गया।

Hot this week

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

भोपाल: शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से 8 साल तक दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​भोपाल। मिसरोद इलाके में एक महिला आरक्षक ने सुमित...

Topics

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: महिला की मौत, पति और मासूम बेटी घायल

​भोपाल। राजधानी में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे...

खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के धोली खदान इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img