Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में बी.टेक छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड किया

भोपाल में रहने वाले बी.टेक छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। दोस्तों के साथ फ्लैट में किराए से रहता था। मामले में पिपलानी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। घटना मंगलवार की रात की है। परिजनों की मौजूदगी में बुधवार को शव का पीएम कराया गया और परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक मुदित पटैरिया (23) पुत्र कामता प्रसाद पटैरिया मूल रूप से पन्ना का रहने वाला था। भोपाल के पटेल नगर में स्थित एक मल्टी के फ्लैट में पांच दोस्तों के साथ किराए से रहता था। बीती रात मुदित ने अपने कमरे में फांसी लगा ली।

इससे पहले, उसने दोस्तों को कोई परेशानी का जिक्र नहीं किया। जब काफी देर तक वह कमरे से नहीं निकला तो दोस्तों ने गेट नॉक किया। इसके बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। गेट को तोड़कर पुलिस ने शव को बरामद किया। मृतक के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है।

रोते हुए पिता बोले- मेरा बेटा नहीं रहा

पन्ना से आए पिता बेटे के शव को देख फफक पड़े। कामता प्रसाद पन्ना के एक मंदिर के पुजारी हैं। बेटे को काबिल बनाना चाहते थे। इसी नीयत से इकलौते बेटे को पढ़ाने के लिए भोपाल भेजा। मुदित यहां एक प्राइवेट कॉलेज से बी.टेक सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img