Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

महिला का पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप:कहा- पति का महिला से अवैध संबंध

शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पति, देवर और देवरानी की प्रताड़ना से तंग आकर मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई। फरजाना खान ने बताया कि पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा गया और घर से निकाल दिया गया।

फरजाना ने बताया कि उसका निकाह 14 साल पहले शाकिर खान उर्फ बंटी से हुआ था। निकाह के बाद से ही दहेज को लेकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया जाने लगा। पिता ने जमीन का हिस्सा भी दहेज में दे दिया, लेकिन इसके बाद भी मारपीट बंद नहीं हुई।

फरजाना ने आरोप लगाया कि उसके पति का एक विवाहित महिला से अवैध संबंध है। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटकर घर से बाहर निकाल दिया गया। फरजाना अपने छोटे बच्चों के साथ अब पिता के घर रह रही है।

पुलिस को रंगे हाथ पकड़वाया, फिर भी कार्रवाई नहीं

फरजाना का कहना है कि उसने 30 मई को पति को उस महिला के साथ रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को दिखाया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उल्टा उससे सबूत मांगे। महिला का दावा है कि संबंधित महिला के पति ने भी थाने में बयान दिया था, फिर भी पति को छोड़ दिया गया।

पति की खुलेआम धमकी, कोई भरण-पोषण भी नहीं फरजाना ने बताया कि पति उसे खुलेआम धमका रहा है कि वह कुछ भी कर सकता है और पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। साथ ही, वह बच्चों की परवरिश के लिए भी कोई आर्थिक मदद नहीं दे रहा है। 2 जून को उसने एसपी को भी लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

जनसुनवाई में की कड़ी कार्रवाई की मांग

जनसुनवाई में फरजाना ने कलेक्टर से अपील की कि उसके पति शाकिर खान, देवर सोनू खान व अन्य आरोपियों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए ताकि उसे और उसके बच्चों को न्याय और सुरक्षा मिल सके।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img