Wednesday, October 7, 2026
26.6 C
Bhopal

भोपाल के कलेक्टोरेट के बाहर गाड़ी में आग लगाई

भोपाल के कलेक्टर ऑफिस के गेट पर खड़ी एक फोर व्हीलर में मंगलवार दोपहर एक युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गाड़ी में भूसा भरा था। इससे यह कुछ देर में ही जलकर खाक हो गई। बताया जाता है कि प्रॉपर्टी विवाद की शिकायत लेकर परिवार कलेक्टोरेट पहुंचा था। सुनवाई नहीं होने से नाराज होकर गाड़ी में खुद ही आग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इन्होंने आत्मदाह की कोशिश भी की।

कलेक्टोरेट गेट पर धुं-धुं जल रही गाड़ी से हड़कंप मच गया। तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया जा सका। कोहेफिजा पुलिस भी मौके पर पहुंची और एक युवक को पकड़ लिया। सूमो (एमपी 04 एच- 9336) में ‘जिला महामंत्री महाराणा प्रताप युवा संगठन भोपाल’ लिखी एक प्लेट भी रखी मिली। एएसआई जागरिया झा ने बताया, एक युवक गाड़ी के ऊपर चढ़ा था। तुरंत उसे हटाया और आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

झुलसने से बचा परिवार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक परिवार आत्महत्या के इरादे से आया था। उसी ने आग लगाई थी। एक युवक हल्का झुलस गया। उस पर पानी डाला। कोई गंभीर नहीं है।

यह परिवार शिकायत लेकर पहुंचा था जानकारी के अनुसार, शक्करबाई पति रघुनाथ सिंह, बेटा होतम सिंह, राय सिंह, बेटी चंदाबाई, शीलाबाई निवासी ग्राम बरखेड़ा नाथू कलेक्टोरेट में शिकायत लेकर पहुंचे थे। पैतृक संपत्ति हड़पने की शिकायत थी। जनसुनवाई में शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होने पर उनकी नाराजगी थी और इसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया

हड़कंप मच गया जिस समय गाड़ी में आग लगाने का मामला हुआ, तब मीटिंग हॉल में जनसुनवाई चल रही थी। इससे हड़कंप मच गया। गेट पर ही लोगों को रोक दिया गया। ताकि, कोई हादसा न हो। पास में ही अफसरों की गाड़ियां भी खड़ी थीं। जिन्हें ड्राइवरों ने तत्काल हटाया। जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह, एडीएम सिद्धार्थ जैन, एसडीएम विनोद सोनकिया भी मौके पर पहुंचे।

Hot this week

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

भोपाल: नेहरू नगर में नकाबपोश बदमाशों ने कार में लगाई आग, CCTV फुटेज आया सामने

​भोपाल। शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू...

Topics

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा...

इंदौर में पत्नी ने की पति की हत्या

​इंदौर: शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जंबूड़ी गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img