Wednesday, October 7, 2026
26.6 C
Bhopal

तेज रफ्तार थार की टक्कर से लोडिंग ट्रक पलटा:भोपाल के एयरपोर्ट रोड की घटना

एयरपोर्ट रोड पर तेज रफ्तार थार कार की टक्कर से लोडिंग ट्रक पलट गया। घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, हादसे में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। थार में सवार चारों युवकों को प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

गांधी नगर पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार थार परवलिया से गांधी नगर की तरफ आ रही थी। ट्रक को पीछे से टक्कर मारने के कारण लोडिंग ट्रक पलट गया। हादसे में लोडिंग ट्रक चालक और थार में सवार सभी चारों युवकों को चोटें आईं, लेकिन कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। हालांकि कार और ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं।

टक्कर इतनी तेज की डिवाइडर पर चढ़ पलटा ट्रक

जानकारी के अनुसार, होली फैमिली स्कूल के सामने पुल पर एयरपोर्ट रोड से गांधी नगर की ओर जा रही तेज रफ्तार थार ने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मारी। यह टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। मौके पर गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत निजी अस्पताल भिजवाया और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

भोपाल: नेहरू नगर में नकाबपोश बदमाशों ने कार में लगाई आग, CCTV फुटेज आया सामने

​भोपाल। शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू...

Topics

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा...

इंदौर में पत्नी ने की पति की हत्या

​इंदौर: शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जंबूड़ी गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img