Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

बहू ने कुल्हाड़ी से ससुर की हत्या

उमरिया में एक बहू ने संपत्ति विवाद के चलते अपने ससुर की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया। मृतक 65 साल के चंद्रप्रकाश तिवारी बिरसिंहपुर के रहने वाले थे।

घटना 15 मई की रात की है। चंद्रप्रकाश अपने घर की परछी में चारपाई पर सो रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि चारपाई के नीचे खून बिखरा हुआ है और चंद्रप्रकाश के सिर पर चोट के निशान हैं। बुजुर्ग के चेहरे पर तकिया रखा हुआ था।

संपत्ति देने से मना किया तो की हत्या

जांच में पता चला कि मृतक की बहू रंजना तिवारी ने यह वारदात की। पूछताछ में रंजना ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि ससुर ने उसे घर से निकाल दिया था। ससुर ने साफ कह दिया था कि वह अपनी संपत्ति सरकार या किसी और को दे देंगे, लेकिन बहू-बेटे को कुछ नहीं देंगे।

कुल्हाड़ी मारकर ससुर की जान ली

रंजना को पता था कि उसके ससुर घर के बाहर सोते हैं। वह घटना वाली रात अपने घर ग्राम बड़खेरा से बिरसिंहपुर आई। उसने कुल्हाड़ी से वार कर ससुर की हत्या कर दी। बाद में कुल्हाड़ी और घटना के दौरान टूटी चूड़ियों को बन्ना नाले में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुल्हाड़ी और टूटी चूड़ियां बरामद कर ली हैं।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img