Wednesday, July 1, 2026
27.1 C
Bhopal

तीन युवकों को कपड़े उतरवाकर पीटा

मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने के आरोप में तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और कपड़े उतरवाकर उन्हें जमकर पीटा। घटना 15 जून की है, जिसका वीडियो मंगलवार को सामने आया है। वीडियो में मारपीट करते लोग नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, जिन लोगों को पीटा गया, वे ऑयल चोरी के मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। वीडियो में दिख रहा है कि तीन लोगों को कपड़े उतरवाकर पीटा जा रहा है। घटना ग्राम सेमलियारानी की है, जहां खेत में लगे ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी करते इन लोगों को पकड़ा गया था। मारपीट करने वालों ने खुद ही इस घटना का वीडियो बनाया है।

मारपीट की 3 तस्वीरें देखिए-

एसपी बोले- मारपीट करने वालों पर भी केस दर्ज होगा एसपी अभिषेक आनंद ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई निंदनीय है। जिनके साथ मारपीट हुई, वे ट्रांसफार्मर तेल चोरी में लिप्त हैं। उनके खिलाफ पहले ही केस दर्ज हो चुका है। मारपीट करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ भी अपराध दर्ज किया जाएगा।

चोरी का मामला पहले ही दर्ज था, तीनों गिरफ्तार सेमलियारानी निवासी उदयलाल ने 16 जून को पुलिस में शिकायत दी थी कि उसके खेत के ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी हुआ है। जांच में पुलिस ने माऊखेड़ा निवासी राहुल मोगिया, अर्जुन ब्राह्मण और कुशालपुरा के शांतिलाल मोगिया को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने तीनों के पास से 80 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल, एक आयशर ट्रैक्टर और कंप्रेसर मशीन जब्त की। इनके खिलाफ धारा 303 (2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img