Friday, September 11, 2026
23.1 C
Bhopal

आदमपुर में 24 घंटे से सुलग रही आग

भोपाल की सबसे बड़ी आदमपुर कचरा खंती में पिछले 24 घंटे से आग सुलग रही है। इससे आसपास के गांवों में धुआं ही धुआं है। यह 10 किलोमीटर दूर भोपाल से भी दिखाई दे रहा है। धुएं की वजह से ग्रामीणों की आंखों में जलन भी हो रही है।

अब तक करीब तीन लाख टन कचरे में आग लग चुकी है। कचरे का धुआं पड़रिया, बिलखिरिया, शांति नगर, समरधा, अर्जुन नगर, हरिपुरा व छावनी के लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है, क्योंकि कई लोगों को आंखों में जलन हो रही है। जनपद सदस्य संतोष प्रजापति ने बताया कि धुएं की वजह से रातभर सो नहीं सके। सुबह भी धुआं निकल रहा है। खंती के आसपास करीब 12 हजार आबादी रहती है।

बुधवार दोपहर में खंती की यह तस्वीर…

एक दिन पहले लगी थी भीषण आग बता दें कि आदमपुर कचरा खंती में एक दिन पहले मंगलवार दोपहर 1 बजे भीषण आग लग गई थी। आग बेकाबू हो गई थी। हालांकि, रात तक यह काबू में आई, लेकिन कचरा अधिक होने से यह फिर से सुलग गई। बुधवार दोपहर में भी धुआं निकल रहा है।

भोपाल से हर रोज निकल रहा 800 टन कचरा जानकारी के अनुसार, भोपाल में हर दिन 800 मीट्रिक टन कचरा निकलता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, कचरे की पूरी प्रोसेसिंग नहीं होती। सूखा कचरा सीमेंट प्लांट को नहीं भेजा जा रहा। इससे खंती में कचरा इकट्ठा होता रहा और तापमान बढ़ने से मीथेन गैस बनी। इससे आग भड़की, जो अब तक पूरी तरह से नहीं बुझ सकी है।

Hot this week

लालघाटी पर परिवहन विभाग की कार्रवाई: बिना परमिट 2 बसें जब्त, 5 पर जुर्माना

​परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की...

भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की दबिश, 4 मामले दर्ज

​कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त...

छोटे तालाब में मिला फेब्रिकेशन कामगार का शव, प्रेम प्रसंग में धोखे का आरोप

​भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से पिछले कुछ दिनों...

Topics

सीधी और मऊगंज में वन्यजीव तस्करों का पर्दाफाश, तेंदुए की खाल के साथ तीन गिरफ्तार

​सीधी/भोपाल डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने वन विभाग और...

होटल में ब्यूटिशियन की संदिग्ध मौत: प्रेमी अस्पताल छोड़कर भागा

​इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र के एलएक्स होटल के...

कजलीखेड़ा में स्कॉर्पियो से 40 पेटी अवैध शराब जब्त, चालक घायल

​भोपाल के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img